फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के लिए प्रशिक्षित किए जाएंगे शिक्षक, समस्याओं का भी होगा निदान

Wed, 13 Nov 2019 02:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा के हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों में कार्यरत प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों को एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू होने के दो वर्ष बाद सामने आई परेशानी के बाद विभाग ने ये फैसला किया है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि एनसीईआरटी को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। वहां से प्रशिक्षक मिलते ही प्रशिक्षण की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

प्रदेश के 2258 हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों में कार्यरत करीब 3140 प्रवक्ता और 7051 सहायक अध्यापक एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के मुताबिक बच्चों को पढ़ा रहे हैं। लेकिन ज्यादातर डीआईओएस ने विभाग को फीडबैक दिया है कि प्रवक्ता और सहायक अध्यापक इस पाठ्यक्रम को पढ़ाने में परेशानी महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसका खामियाजा शिक्षकों व विद्यार्थियों को भी भुगतना पड़ रहा है। इस आधार पर विभाग ने एनसीईआरटी के प्रशिक्षित शिक्षकों से प्रदेश के शिक्षकों को पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण दिलाने का फैसला किया है। प्रशिक्षक कॉलेजों में जाकर शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे और उनकी समस्याओं का निदान करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें