फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के टीचर्स के तबादले फरवरी में, जानें कैसे करें आवेदन

Sat, 06 Jan 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के सहायक अध्यापकों के एक जिले से दूसरे जिले में तबादले फरवरी के द्वितीय सप्ताह में होंगे। इसके लिए 16 से 23 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को स्थानांतरण कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

अंतर जनपदीय तबादले के लिए 13 जनवरी को विज्ञापन जारी किया जाएगा।

इसके बाद 16 से 23 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। 27 जनवरी को तबादले के लिए काउंसलिंग की जाएगी और 31 जनवरी तक बीएसए स्थानांतरण आवेदन पत्रों को ऑनलाइन सत्यापित करेंगे और फरवरी के द्वितीय सप्ताह में तबादला सूची जारी कर दी जाएगी।

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से गत वर्ष तबादला नीति जारी करने के बाद जिले के अंदर ही स्थानांतरण पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की रोक के बाद तबादले बंद हो गए थे। लेकिन सरकार बनने के बाद भी तबादले नहीं हुए तो कार्यकर्ताओं का विधायकों, सांसदों, मंत्रियों पर तबादला शुुरू कराने का दबाव बढ़ रहा था। सूत्रों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों का दबाव बढ़ने के कारण शैक्षिक सत्र के बीच में स्थानांतरण का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन


प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में फरवरी-मार्च में वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं। ऐसे में शिक्षक और शिक्षा अधिकारी तबादलों में व्यस्त रहेंगे। आमतौर पर शैक्षिक सत्र के बीच तबादले नहीं किए जाते हैं। लेकिन इस वर्ष परीक्षाओं से ठीक पहले तबादलों का दौर शुरू किया जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की पूरी आशंका है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें