फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः विधानभवन पर शिक्षकों ने किया जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने की मांग पर सोमवार को विधान परिषद के अंदर और विधान भवन के सामने शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विधानभवन के सामने हुए इस प्रदर्शन में पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस और शिक्षकों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई के बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।

सोमवार सुबह विधानभवन के सामने हजारों तदर्थ शिक्षकों ने नियमित होने की मांग के बाद हंगामा किया।
विज्ञापन

कैबिनेट में प्रस्ताव के बाद भी नहीं हुआ शासानादेश

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव डॉ. महेंद्रनाथ राय ने बताया कि तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने के लिए अगस्त में ही कैबिनेट से प्रस्ताव पास हो चुका है लेकिन कई महीने बीतने के बावजूद अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुआ।

इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी वार्ता हो चुकी है। फिर भी कोई असर नहीं हुआ। इसलिए सड़क पर आना ही विकल्प बचा था।

शिक्षकों के समर्थन में शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल, चेत नारायण सिंह, कांति सिंह, उमेश द्विवेदी और देवेंद्र प्रताप सिंह सदन में आवाज उठाएंगे। ये सदस्य दो दिन पहले भी तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने की मांग पर विधान परिषद में हंगामा कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें