फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों के समायोजन पर होगा फैसला

Sat, 04 Jul 2015 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 16 जिलों में शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाने में कम पड़ रहे पद और उन्हें समायोजित करने के विकल्पों पर शनिवार को विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा ने प्रदेशभर के बेसिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें बीएसए के सुझाव पर विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

इसके अलावा 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के संबंध में भी विचार-विमर्श होगा।

दूसरे चरण में प्रशिक्षण प्राप्त 91,104 शिक्षा मित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने की प्रक्रिया चल रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

इन जिलों में कम है पदों की संख्या

प्रदेश में 16 जिले अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बहराइच, बलरामपुर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, महोबा, मुजफ्फरनगर, हापुड़, शामली, सहारनपुर, श्रावस्ती, वाराणसी और कानपुर देहात में शिक्षा मित्रों को समायोजित करने के लिए शिक्षक के पद कम पड़ रहे हैं।

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने बेसिक शिक्षा निदेशक को निर्देश दिया है कि बेसिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाकर शिक्षा मित्रों के समायोजन के विकल्प पर विचार किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें