फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72,825 शिक्षक भर्ती: प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तिथि तय

Tue, 19 May 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों में चल रही 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 31 मई तक हरहाल में पूरी कर ली जाएगी। प्रदेशभर में अब तक 56,152 अभ्यर्थियों ने बतौर प्रशिक्षु शिक्षक जॉइन कर लिया है।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने जिलेवार अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अब तक जॉइन करने वालों के प्रमाण पत्र 25 मई तक उपलब्ध करा दिए जाएं, जिससे उनका ब्यौरा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ऑनलाइन किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा है कि भर्ती प्रक्रिया में फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति पाने वालों की सूची 31 मई तक उपलब्ध कराई जाए और यह बताया जाए कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


वह सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारियों व डायट प्राचार्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे थे।

फर्जी प्रमाण पत्र वालों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सचिव बेसिक शिक्षा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति पत्र पाने वालों को लेकर सख्त है।

इसलिए जांच कर यह बताया कि फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कितनों ने नियुक्ति पाई और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई।

किसी जिले में यदि कोई व्यक्ति फर्जी नियुक्ति नहीं पाया है तो बेसिक शिक्षा अधिकारी इसका शपथ पत्र देंगे। इसके बाद यदि जांच में कोई फर्जी मिला तो संबंधित बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

उन्होंने जिलेवार आरक्षित वर्ग के रिक्त पदों का ब्यौरा तलब किया है। इनके बारे में सुप्रीम कोर्ट को जानकारी देते हुए इसे भरने के संबंध में दिशा-निर्देश प्राप्त किया जाएगा।

यहां देखें, कहां भरे कितने पद

आगरा 89, मैनपुरी 86, मथुरा 12, फीरोजाबाद 40, अलीगढ़ 87, हाथरस 254, कासगंज 602, एटा 628, बरेली 863, बदायूं 1360, पीलीभीत 1084, शाहजहांपुर 2509, मुरादाबाद 673, हरदोई 2339, संभल 624, रामपुर 656, बिजनौर 162, अमरोहा 145, कानपुर नगर 11, कानपुर देहात 30, फर्रुखाबाद 357, इटावा 401, औरैया 11, कन्नौज 376, मेरठ 8, बुलंदशहर 168, गाजियाबाद 12, हापुड़ 12, गौतमबुद्धनगर 11, बागपत 84, सहारनपुर 704, मुजफ्फरनगर 127, शामली 115, लखनऊ 12, सीतापुर 4507, लखीमपुर खीरी 4112, उन्नाव 641, रायबरेली 625, इलाहाबाद 1215, प्रतापगढ़ 352, फतेहपुर 12, कौशांबी 794, झांसी 48, जालौन 321, ललितपुर 730, वाराणसी 80, गाजीपुर 1783, जौनपुर 1120, चंदौली 1021, मिर्जापुर 1055, भदोही 576, सोनभद्र 934, आजमगढ़ 1148, बलिया 12, मऊ 160, गोरखपुर 493, देवरिया 715, कुशीनगर 3084, महराजगंज 1649, बस्ती 220, संतकबीरनगर 517, सिद्धार्थनगर 1848, फैजाबाद 211, सुल्तानपुर 960, अमेठी 8, बाराबंकी 317, अंबेडकरनगर 314, गोंडा 2779, बलरामपुर 1405, बहराइच 2723, श्रावस्ती 605, हमीरपुर 233, चित्रकूट 196, बांदा 658 व महोबा 615।
विज्ञापन

21 मई से सैद्धांतिक प्रशिक्षण

सचिव बेसिक शिक्षा ने नियुक्ति पाने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों को 21 मई से सैद्धांतिक प्रशिक्षण देने के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भेजने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि 20 मई से परिषदीय स्कूल बंद हो जाएंगे।

इसके बाद स्कूलों में बच्चे नहीं आएंगे। इसलिए 21 से सैद्धांतिक प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षु शिक्षकों को भेज दिया जाएगा। इसमें चाहे तुरंत नियुक्ति पाने वाले हों या पहले से स्कूलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, सभी को सैद्धांतिक प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

मानदेय देने का निर्देश
सचिव बेसिक शिक्षा ने बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा को निर्देश दिया है कि नियुक्ति प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों को मानदेय देने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करा दी जाए। प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन जल्द ही मिलान करा लिया जाए।

किसी भी तरह का संदेह होने पर मानदेय नहीं दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिया कि मानदेय देने के लिए जिलेवार ब्यौरा जल्द ही बेसिक शिक्षा निदेशालय भेज दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें