फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29,334 शिक्षक भर्ती: नियुक्ति का रास्ता साफ

Thu, 16 Oct 2014 11:29 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राइमरी स्कूलों में 29,334 विज्ञान-गणित शिक्षक के पद के लिए काउंसलिंग करा चुके अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने प्राइमरी स्कूल से उच्च प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नति संबंधी आदेश बृहस्पतिवार को जारी कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि विज्ञान-गणित के शिक्षकों के 29,334 पदों को छोड़कर शेष बचने वाले पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों को पदोन्नति देकर प्राइमरी में प्रधानाध्यापक या फिर उच्च प्राइमरी में सहायक अध्यापक बनाया जाता है।

मौजूदा समय उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान-गणित के 29,334 पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग चल रही है। प्राइमरी के शिक्षकों उच्च प्राइमरी स्कूलों में पदोन्नति को लेकर हाईकोर्ट में वाद दाखिल कर रखा है।
विज्ञापन


इसके चलते विज्ञान-गणित शिक्षकों के लिए काउंसलिंग के बाद भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो पा रहा है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने कहा है कि अध्यापक सेवा नियमावली के आधार पर पदोन्नति प्रक्रिया यथाशीघ्र की जाएगी।

20 व 21 अक्टूबर को होगी काउंसलिंग

उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पांचवीं काउंसलिंग 20 व 21 अक्तूबर को की जाएगी।

जिसके लिए सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने शासनादेश जारी कर दिया था। उन्होंने बताया कि 20 को विज्ञान और 21 को गणित के शिक्षकों के रिक्त पदों की काउंसलिंग की जाएगी।

विभागीय जानकारी के मुताबिक 5000 से अधिक पद अभी भी खाली हैं। इस बार काउंसलिंग में 20 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसके पहले चौथी काउंसलिंग में 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

अब तक चार चरणों की काउंसलिंग हो चुकी है। चौथे चरण की काउंसलिंग 18 व 19 सितंबर को कराई गई थी। इसमें 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

मेरिट वाले सभी अभ्यर्थी काउंसलिंग में होंगे शामिल

पहले ही तय हो गया था कि उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए एक और काउंसलिंग कराई जाएगी।

मेरिट में आने वाले सभी अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। शासन ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से रिक्त पदों के ब्यौरे के साथ अगले चरण की काउंसलिंग के लिए प्रस्ताव मांगा था।

बेसिक शिक्षा विभाग ने पहली बार उच्च प्राइमरी स्कूलों में 29,334 गणित व विज्ञान शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगा था। शासन स्तर पर गणित-विज्ञान शिक्षक के पदों को भरे जाने के संबंध में अब तक हुई काउंसलिंग पर विचार-विमर्श किया गया।

इसमें बताया गया कि चार चरणों की काउंसलिंग के बाद भी सभी पद अभी नहीं भर पाए हैं। इसलिए एक और काउंसलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

चौथे चरण में भी शामिल हुए दस गुना अभ्यर्थी

गणित-विज्ञान शिक्षक पद के लिए चौथे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर भर्ती के संबंध में ब्यौरा मांगा था।

इसमें पूछा गया था कि चौथी काउंसलिंग में कितने अभ्यर्थी उपस्थित हुए और इसमें से कितने अर्ह पाए गए हैं। जानकारों के मुताबिक करीब 10,800 शिक्षकों के पद खाली हैं। जिसके लिए चौथी काउंसलिंग में 15,000 अभ्यर्थी बुलाए गए थे।

उच्च प्राथमिक स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के 29,334 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लेते हुए जुलाई में काउंसलिंग शुरू की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें