फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में होगी भर्ती

Fri, 26 Dec 2014 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद नए शैक्षिक सत्र अप्रैल से हर जिला मुख्यालयों पर दो-दो मॉडल प्राइमरी स्कूलों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसके लिए शिक्षकों का चयन 20 जनवरी तक हरहाल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रत्येक स्कूल में पांच शिक्षक होंगे जिसमें एक प्रधानाध्यापक होगा। शिक्षकों के चयन के लिए प्रत्येक जिलों में डायट प्राचार्यों की अध्यक्षता में समिति होगी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेजे हैं।

इन स्कूलों में कक्षा 3 तक इंग्लिश, कक्षा 4 व 5 में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दी जाएगी। सहायक अध्यापक के लिए प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत वे शिक्षक पात्र होंगे जिन्होंने इंग्लिश मीडियम में शिक्षा प्राप्त की होगी और बच्चों को पढ़ा सकें। इसी तरह एक अध्यापक का भी चयन किया जाएगा। इसके लिए 50 अंक की लिखित परीक्षा व 50 अंक का साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें