फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर दिया खास तोहफा, क्वालिटी एजुकेशन की दिशा में उठाया अहम कदम

Thu, 17 Sep 2020 11:45 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ विश्वविद्यालय क्वालिटी ऑफ एजुकेशन की दिशा में अहम कदम उठाने जा रहा है। विवि में लगभग तीन साल बाद शिक्षकों के खाली नियमित पद भरने की कवायद शुरू हो रही है। इस बार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन करने की तैयारी है। विवि के रिक्रूटमेंट पोर्टल का मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उद्घाटन किया। जो कि गुरुवार को पीएम मोदी के जन्मदिन से क्रियाशील हो गया।

विज्ञापन


पूर्व कुलपति प्रो. एसपी सिंह के समय में वर्ष 2017 में उर्दू, राजनीति विज्ञान व संस्कृत विभाग में भर्ती हुई थी। तबसे अब तक विभिन्न विभागों में लगभग 180 पद खाली हो चुके हैं। इसका असर विवि को नैक व एनआईआरएफ में भी उठाना पड़ता है। इसका कारण है कि वहां भी शिक्षक-छात्र अनुपात काफी मायने रखता है। इसे ध्यान में रखकर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने इन पदों को भरने की कवायद शुरू की है।

इस समय विश्वविद्यालय में नियमित शिक्षकों के 180 पद खाली हैं। इनमें 80 असिस्टेंट प्रोफेसर के, 62 एसोसिएट प्रोफेसर व 38 प्रोफेसर के पद हैं। इन पर भर्ती की प्रक्रिया विवि रिक्रूटमेंट पोर्टल पर करेगा। ऑनलाइन ही आवेदन लेकर दस्तावेज अपलोड कराए जाएंगे। इनकी स्क्रूटनी के बाद लिस्ट जारी की जाएगी। विवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि विस्तृत जानकारी गुरुवार को पोर्टल पर आ जाएगी। यूजीसी के विशेष निर्देश न हुए तो इंटरव्यू व ज्वाइनिंग लेटर भी ऑनलाइन जारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्लेट पर ऑनलाइन क्लास भी आज से

विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन क्लासेज के संचालन, नोट्स शेयर करने और उसी पर एसाइनमेंट देने की व्यवस्था वाली सुविधा स्लेट का उद्घाटन किया है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर इसी स्लेट पर ऑनलाइन क्लासेज की भी शुरुआत होगी। इसे लेकर विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी उत्साहित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें