फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों का समायोजन अब 16 अगस्त तक

Thu, 01 Aug 2019 06:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में जिले के अंदर शिक्षकों का एक से दूसरे स्कूल में समायोजन अब 16 अगस्त तक हो सकेगा।

विज्ञापन


विभाग की तरफ से 17 जून को जारी समायोजन कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी में बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को शामिल किया था।

विभाग ने सभी डीएम और बीएसए को हर हाल में 15 जुलाई तक समायोजन करने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्धारित तारीख तक प्रदेश के किसी भी जिले में समायोजन नहीं हो सका।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिक्षकों व बीएसए की व्यस्तता को देखते हुए बढ़ाई थी तारीख

डीएम ने स्कूल चलो अभियान में शिक्षकों और बीएसए की व्यस्तता को आधार बताते हुए समायोजन की अंतिम तारीख बढ़ाने का आग्रह किया था। इसके बाद विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने समायोजन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 16 अगस्त करने के आदेश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें