फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लखनऊ समेत 5 जिलों में छुट्टी कम ले रहे शिक्षक, डीजी ने दिए जांच के आदेश, कहा- निरीक्षण करें

Sun, 31 Jul 2022 02:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों द्वारा कम छुट्टी लेने पर महानिदेशक ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए निरीक्षण के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में सामने आया है कि लखनऊ समेत विभिन्न 5 जिलों में शिक्षक ऑनलाइन छुट्टी के लिए बहुत कम आवेदन कर रहे हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इस पर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लखनऊ के साथ ही बस्ती, गाजियाबाद, मऊ व उन्नाव के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि या तो शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन अवकाश नहीं लिए जा रहे हैं या फिर शिक्षक नियमित रूप से गैरहाजिर रहते हैं। साथ ही आपके द्वारा शिक्षकों की उपस्थिति का नियमित अनुश्रवण नहीं किया जा रहा।

महानिदेशक ने निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए। साथ ही अनुपस्थित मिलने वाले कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी है कि स्थिति में सुधार ना होने पर वह अपने स्तर से टीम भेजकर जिले में विद्यालयों का निरीक्षण कराएंगे साथ ही दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें