फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः छात्र को बुरी तरह पीटा, कॉलेज के तीन शिक्षकों पर मुकदमा

Sat, 26 Oct 2019 01:39 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
छात्र की पीठ पर पिटाई से चोट के निशान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में बख्शी का तालाब क्षेत्र के जीसीआरजी कॉलेज के एक छात्र ने अध्यापकों पर कमरे में बंद कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जीसीआरजी कॉलेज में बीटेक मैकेनिकल सेकंड ईयर के छात्र विपिन कुमार वैभव शुक्रवार शाम रामसागर मिश्र अस्पताल पहुंचा। उसने स्कूल के अध्यापकों पर कमरे में बंद कर मारपीट का आरोप लगाया।

विज्ञापन


छात्र ने उपचार कराने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा ने बताया कि लखीमपुर-के संपूर्णानगर थानाक्षेत्र स्थित टीचर्स कॉलोनी निवासी विपिन की तहरीर पर प्राचार्य पंकज दीक्षित, शिक्षक अनिल शुक्ल, सत्यवान, अभिषेक यादव पर पिटाई कर धमकी देने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें