फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शिक्षकों ने मांगी पुरानी पेंशन व कैशलेस इलाज की सुविधा, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के समक्ष उठाई मांगें

Mon, 12 Sep 2022 03:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगो को रखा। उन्होंने शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त करने की भी मांग की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने राज्य कर्मचारियों की तरह परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा व एसीपी की सुविधा देने की मांग की है। गोमतीनगर स्थित सीएमएस में संघ की ओर से आयोजित संगोष्ठी में पुरानी पेंशन लागू करने, स्टडी लीव को मानव संपदा पोर्टल पर विकल्प के रूप में देने और शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त करने की भी मांग उठी।

विज्ञापन


नव भारत निर्माण में बुनियादी शिक्षा की महत्ता और नई शिक्षा नीति व निपुण भारत विषयक संगोष्ठी में संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने कहा कि महिला शिक्षिकाओं ने परिषदीय विद्यालयों को प्रेरक विद्यालय बनाने के लिए सर्वाधिक बेहतर कार्य किए हैं।

उन्होंने संगोष्ठी में मौजूद बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह को बताया कि आकस्मिक अवकाश, मेडिकल लीव व मेटरनिटी लीव अधिकारी मनमर्जी से पोर्टल पर रिजेक्ट कर देते हैं। ये निंदनीय है। इस पर मंत्री ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में सरकार ने कई सुविधाएं मुहैया कराई हैं। सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि एसपी तिवारी ने मंत्री से शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने का अनुरोध किया। भाजपा अवध क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने उम्मीद जताई कि शिक्षकों की मांगों को मंत्री अवश्य पूरा कराएंगे। संगोष्ठी में प्रदेश महामंत्री अनुष्का, वरिष्ठ उपाध्याय मोहिनी त्रिपाठी व स्मिता उपाध्याय आदि शामिल हुईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें