फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे: दो अक्तूबर को लखनऊ पहुंचना शुरू होंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी

Mon, 12 Sep 2022 02:59 PM IST
ishwar ashish खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इकाना स्टेडियम में छह अक्तूबर को भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। इसके लिए दो अक्तूबर को खिलाड़ी लखनऊ पहुंचना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में छह अक्तूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे मुकाबले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुकाबले के लिए टीम इंडिया के वनडे विशेषज्ञ खिलाड़ी दो अक्तूबर से लखनऊ पहुंचना शुरू हो जाएंगे। सीरीज से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार अक्तूबर को तीसरा टी-20 मैच खेला जाना है। ऐसे में अफ्रीकी टीम और बचे टीम इंडिया के खिलाड़ी पांच अक्तूबर को राजधानी पहुंचेंगे।

विज्ञापन


इकाना स्टेडियम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के एकदिनी विशेषज्ञ खिलाड़ी दो तीन दिन पहले आ जाएंगे। ये खिलाड़ी तीन और चार अक्तूबर को स्थानीय क्रिकेटरों के साथ अभ्यास भी करेंगे ताकि वनडे की तैयारियों को बेहतर कर सके। वर्तमान में स्टेडियम को लीजेंड्स लीग क्रिकेट के लिए तैयार किया जा रहा है।

18, 19 और 21 सितंबर को होने वाले आयोजन के दौरान वीरेंद्र सहवाग की गुजरात जायंट्स, हरभजन सिंह की मनीपाल टाइगर्स, गौतम गंभीर की इंडिया कैपिटल्स और इरफान पठान की भीलवाड़ा किंग्स की टीमें आपस में टकराएंगी। क्रिकेट से अलविदा कह चुके पूर्व क्रिकेटरों के आईपीएल में दिग्गज विदेशी खिलाड़ियों की भरमार होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें