माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा अवधि में विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शिक्षकों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं।
अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी प्रकार के स्टाफ की कमी नहीं होनी चाहिए, इसलिए किसी भी कार्मिक को इस दौरान कोई अवकाश न दिया जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि सभी स्तर के अधिकारी, कर्मचारी तथा शिक्षक बिना ड्यूटी मुख्यालय न छोड़ें। इसका कड़ाई से पालन किया जाए।