बेसिक शिक्षा विभाग से सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती पर लगी रोक हट गई है। प्रमुख सचिव कार्मिक राजीव कुमार ने इस बाबत आदेश जारी किया है।
हालांकि, बेसिक शिक्षा विभाग ने मार्च 2015 में ही रिक्त पदों पर भर्ती संबंधी आदेश जारी कर दिया था लेकिन शर्त रखी गई थी कि 30 जून 2015 तक प्रधानाध्यापक के 800, सहायक अध्यापक के 1444 और लिपिकों के 528 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
कार्मिक विभाग के शासनादेश के बाद अब सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के संचालक रिक्त पदों पर भर्तियां कर सकेंगे।प्रदेश में अखिलेश सरकार आने के बाद 15 मार्च 2012 को सभी विभागों में भर्तियों पर रोक लग गई थी।