फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 29,334 शिक्षकों की भर्ती, जानिए कब होगा क्या?

Sun, 18 Aug 2013 01:46 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में 29,334 पदों पर गणित व विज्ञान शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन 19 अगस्त को निकलेगा तथा 22 अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए बीएससी करने के बाद टीईटी पास बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और बीएड डिग्रीधारी पात्र होंगे।

बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित पढ़ाने के लिए शिक्षकों की काफी कमी है। वर्तमान में विज्ञान व गणित शिक्षक के 58.666 पद रिक्त हैं।

राज्य सरकार इनमें से 29,334 पदों पर सीधी भर्ती करना चाहती है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए 21 से 35 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे।

अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष तथा नि:शक्तों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

शिक्षक भर्ती के लिए जिलेवार विज्ञापन 19 अगस्त को निकाला जाएगा। इसके बाद पंजीकरण की प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू होगी। इसके साथ ही ई-चालान जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


ई-चालान जमा होने के दो दिन बाद से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन 23 सितंबर जमा होंगे।

30 सितंबर को मेरिट लिस्ट का प्रकाशन, 4 अक्तूबर से चयनितों की काउंसलिंग, काउंसलिंग के 15 दिन बाद तक मेडिकल जांच तथा इसके दो दिन बाद चयनितों को तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें