फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मेडिकल कॉलेजों में भी होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती

Mon, 29 Jun 2015 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सात होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर अब संविदा पर शिक्षक रखे जाएंगे। इनकी नियुक्ति एक साल के लिए होगी। होम्योपैथी निदेशक विक्रमा प्रसाद ने कॉलेजवार रिक्त पदों पर भर्तियों का विज्ञापन जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इन्हीं रिक्तियों के आधार पर कॉलेजवार अभ्यर्थियों को अलग-अलग आवेदन करना होगा। सभी मेडिकल कॉलेजों में इंटरव्यू भी अलग-अलग आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू के आधार पर ही अभ्यर्थियों को नौकरी दी जाएगी।

यही नहीं इन पदों पर अन्य राज्यों के होम्योपैथी कॉलेजों के रिटायर शिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन उनकी उम्र 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

गौरतलब है कि होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों के लगभग 107 पद खाली पड़े हैं। इसका असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। नतीजतन सरकार ने अब इन पदों पर संविदा पर शिक्षक रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


होम्योपैथी निदेशालय ने कॉलेजवार विषयों के आधार पर लेक्चरर व रीडर के पदों का ब्यौरा जारी कर दिया है। रिटायर शिक्षकों को लेक्चरर,रीडर व प्रोफेसर के जिस भी पोस्ट पर रखा जाएगा,उसका पूरा वेतन पेंशन की धनराशि घटाकर दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें