फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका की अनूठी पहल, लैब के लिए दान की स्वर्गीय पति के बीमा की रकम

Thu, 22 Nov 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लैब में छात्राओं के साथ मौजूद मनीषा सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के सुंदरबाग स्थित ब्वॉयज एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज की शिक्षिका मनीषा सिंह की एक पहल बड़े बदलाव का कारण बन चुकी है। वह रसायन विज्ञान पढ़ाती हैं। फंड की कमी के चलते संसाधनों के अभाव से जूझ रहे कॉलेज में केमिस्ट्री लैब बनवाने के लिए उन्होंने अपने पति की मौत के बाद बीमे की रकम दान कर दी।
विज्ञापन


उनके इस प्रयास को कॉलेज प्रबंधन व अन्य शिक्षकों ने सिर आंखों पर लिया और अब खुद जुट गए हैं कॉलेज की सूरत संवारने के लिए। कॉलेज 1901 में अस्तित्व में आया और कालीबाड़ी में प्राइमरी सेक्शन की शुरुआत की गई। वर्ष 1920 में कॉलेज सुंदरबाग में किराए के भवन में शिफ्ट हुआ।

वर्ष 2003 में ब्वॉयज एंग्लो बंगारी इंटर कॉलेज एसोसिएशन ने भवन को खरीदा। वर्तमान में यहां पर कला, वाणिज्य और विज्ञान की पढ़ाई होती है। करीब 700 छात्र हैं और शिक्षक व नॉन टीचिंग स्टाफ समेत 42 कार्यरत हैं। कॉलेज का भवन जर्जर हालत में है।
विज्ञापन


सहायता प्राप्त विद्यालय होने की वजह से सरकार से किसी भी प्रकार के अनुदान की मदद नहीं मिलती। बात पिछले साल की है, रसायन विज्ञान की शिक्षिका मनीषा सिंह ने कॉलेज प्रबंधन को केमिस्ट्री लैब के लिए स्वर्गीय पति के बीमे की साढ़े तीन लाख रुपये की रकम देने की पेशकश की।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या से धन जुटाने का प्रयास

- फोटो : डेमो
साल भर बाद लैब तैयार हो चुकी है, सभी उपकरण, एसिड व सॉल्ट मौजूद हैं। यहां का रखरखाव भी बहुत अच्छा है। इसके बाद जीव विज्ञान के शिक्षक योगेंद्र स्वर्णकार ने भी करीब 25 हजार रुपये खर्च कर जीव विज्ञान की लैब को संवारा। इसके बाद बाकी शिक्षकों की मदद से भौतिक विज्ञान लैब व अन्य कक्षाओं की सूरत संवारी जा रही है।

कक्षाओं की मरम्मत कर उसमें लोहे के दरवाजे लगाए जा रहे हैं। यहां पर कई कक्षाओं में ग्रीन बोर्ड लगाए जा चुके हैं। बिजली का बिल, चॉक, डस्टर, रजिस्टर, रंगाई-पोताई कराने समेत सभी संसाधन शिक्षक अपने रुपये से जुटाते हैं।

 प्रबंधक आशीष कुमार भट्टाचार्य ने बताया कि अभी भवन की बड़े पैमाने पर मरम्मत बाकी है। काफी धन की आवश्यकता है। इसी कड़ी में चैरिटेबल सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। प्रख्यात संगीतकार व गीतकार हेमंत कुंमार को समर्पित इस सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 24 नवंबर को रवींद्रालय में शाम सात बजे से किया जाएगा।

प्रसिद्घ गायक सागनिक सेन और अनुभा बैनर्जी प्रस्तुति देंगे। मेयर संयुक्ता भाटिया मुख्य अतिथि होंगी।  प्रबंधक ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण और श्रोतागण, सांसद और विधायकों से भी कॉलेज को अनुदान देने का आग्रह किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें