फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत टीचर बोला, 55000 रुपए पाता हूं तो पीता हूं, तुम्हें क्या करना है

Sat, 17 Dec 2016 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, रायबरेली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 नशे में बेसुध पड़े शिक्षक की मदद को पहुंचे पुलिस कर्मी उस समय अवाक रह गए जब नशेड़ी शिक्षक ने पूछते ही कहा कि 55000 रुपए पाता हूं तो पीता हूं तुम्हें क्या करना है। पुलिस ने उन्हें किसी तरह निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मामला खीरों क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरीपुर मिर्दहा के प्रधान शिक्षक विजय कुमार गुरुवार की रात करीब 9.10 बजे शराब के नशे में धुत होकर सड़क के किनारे पड़े थे।

इसी बीच गस्त पर निकली पुलिस दल की नजर उन पर पड़ गई, उन्हें देखते ही पुलिस ने पहचान लिया। उस समय शिक्षक पूरी तरह बेसुध थे। पुलिस कर्मी अस्पताल ले जाने के लिए उन्हें जीप में लादने लगे।
विज्ञापन


तभी शिक्षक को थोड़ा होश आया इस पर पुलिस वालों ने उनसे पूछा कि आप शिक्षक हो इतना अधिक क्यों पीते हो इस पर शिक्षक का जवाब था कि 55000 रुपए तनख्वाह पाता हूं तो पीता हूं।

यह सुनकर पुलिस अवाक रह गई। विजय कुमार उन्नाव जनपद के पाटन तकिया के निवासी है। उन्हें पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा पर 2006 में नियुक्ति मिली थी।

हाल ही में  पांच नवंबर 2016 को विभागीय पदोन्नति देकर  प्राथमिक विद्यालय हरीपुर मिर्दहा में प्रधानाध्यापक के रूप में तैनाती दी गई है। बताते हैं कि नशेबाजी के चलते शिक्षक पर कई बार कार्यवाई भी हो चुकी है ।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें