फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर फंसे अमिताभ ठाकुर, अब इस सपा नेता की खिलाफत पर कार्यवाही

Sat, 17 Dec 2016 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अ‌मिताभ ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रहीं। ‌इस बार कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ बोलने के आरोप में उन पर विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि अमिताभ और उनकी पत्नी एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने 13 मार्च 2016 को रामपुर जाकर आजम के वाल्मीकि बस्ती को हटवाने के प्रयास के खिलाफ वहां के लोगों को भड़काया। 

इसी आरोप में उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है। अमिताभ पर आज़म मंत्री के खिलाफ धर्म और जाति के नाम पर वाल्मीकि लोगों को भड़काने और इसे राज्य सरकार की आलोचना माने जाने का आरोप है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी अमिताभ पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह पर आरोप लगाने पर एक्शन लिया जा चुका है। उसके बाद से अमिताभ के खिलाफ ये चौथी कार्यवाही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें