फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग उपाध्यक्ष की कार ने शिक्षक को रौंदा

Fri, 17 Mar 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सुरेंद्र मौर्या (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ मड़ियांव के सीतापुर रोड पर मोहिबुल्लापुर स्टेशन के पास बृहस्पतिवार दोपहर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव की बेकाबू सरकारी कार ने साइकिल सवार शिक्षक सुरेंद्र मौर्या (32) को रौंद दिया।
विज्ञापन


सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार लेकर भागने की कोशिश कर रहे चालक अमित सक्सेना को लोगों ने घेरकर दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

इंस्पेक्टर नागेश मिश्रा ने बताया कि चालक शराब के नशे में धुत है। उससे पूछताछ की जा रही है। सुरेंद्र सीतापुर रोड योजना में पत्नी मीना देवी और दो बेटियों पांच साल की तान्या और तीन साल की तृप्ति के साथ रहता था।
विज्ञापन


वह मोहिबुल्लापुर के बाल निकुंज स्कूल में पढ़ाता था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह स्कूल से साइकिल से घर लौट रहा था तभी पीछे से आ रही बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। सुरेंद्र उछलकर कार के आगे गिरा।
 
विज्ञापन

मौत की खबर सुनते ही घर में मचा कोहराम

डेमो
तेज रफ्तार कार उसे रौंदते हुए निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उस वक्त राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव कार में ही बैठी थीं। चालक उन्हें डालीबाग स्थित आवास से लेकर पुरनिया की तरफ जा रहा था। 

हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने कार घेर ली। खून से लथपथ सुरेंद्र को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, कार के चालक गोमतीनगर के विशालखंड निवासी अमित सक्सेना ने लोगों को रौब में लेने की कोशिश की।

भीड़ ने उसे जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, हादसे में पति की मौत की खबर मिलते ही मीना देवी और उसकी बेटियों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची मीना बेहोश होकर गिर पड़ी।

उसने बताया कि सुरेंद्र ही पूरे परिवार का खर्च चलाता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि अमित डेढ़ साल से सुमन यादव की सरकारी कार चला रहा था। वह राज्य संपत्ति विभाग में संविदा पर तैनात है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें