फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमवर्क न करने पर क्लास टीचर ने छात्रा को बेरहमी से पीटा, हाथ सूजे

Thu, 09 Nov 2017 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
टीचर की पिटाई से घायल छात्रा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लखनऊ में ठाकुरगंज स्थित एग्जॉन मॉन्टेसरी स्कूल में कक्षा तीन की क्लास टीचर सुमन ने मंगलवार सुबह नौ वर्षीय छात्रा जारा की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने होमवर्क पूरा नहीं किया था। घर पहुंचने पर परिवारीजनों ने उसकी हथेलियों में सूजन देखी तब मामला सामने आया।
विज्ञापन


वे शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे, लेकिन प्रिंसिपल व शिक्षिका ने मारपीट से ही इन्कार कर दिया। परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दीपक दुबे ने बताया कि रिंग रोड चौकी इंचार्ज को जांच सौंपी गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जारा सआदतगंज के लकड़मंडी गोल्डन सिटी निवासी व निजी टेलीकॉम कंपनी में काम करने वाले आफताब अली की बेटी है।

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर पहुंची तो उसकी दोनों हथेलियां सूजी हुई थीं। उनमें नीले निशान पड़े थे। परिवारीजनों ने पूछा तो जारा ने बताया कि वह गणित की कॉपी नहीं ले गई थी और राइटिंग का होमवर्क नहीं किया था। इस पर क्लास टीचर सुमन ने उसे छड़ी से पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
शिकायत करने को आफताब बेटी को लेकर स्कूल जाने लगे तो वह घबरा गई। कहा कि क्लास टीचर ने शिकायत करने पर और ज्यादा पिटाई करने व फेल करने की धमकी दी है। हालांकि, आफताब बेटी को लेकर स्कूल पहुंचे और टीचर सुमन व प्रिंसिपल कल्पना श्रीवास्तव को उसका हाल दिखाया।

बकौल आफताब, दोनों ने मारपीट की बात से साफ इन्कार कर दिया। सुमन ने कहा कि उसने होमवर्क न करने पर बच्ची को सिर्फ डांटा था। वहीं, आफताब का कहना है कि बेटी के साथ पढ़ने वाले अन्य बच्चों से संपर्क किया तो उन्होंने भी मारपीट की पुष्टि की। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

होमवर्क न करने पर छात्रा को डांटा जरूर गया पर मारपीट की बात बेबुनियाद है। छात्रा की मां नर्स हैं, इसलिए उनके लिए इस तरह का प्रमाणपत्र बनवाना भी आसान है। मामले की जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। - कल्पना श्रीवास्तव प्रिंसिपल, एग्जॉन मांटेसरी इंटर कॉलेज
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें