फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चाय विक्रेता ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 20 Nov 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज के पकरिया वाली गली निवासी चाय विक्रेता आदित्य शुक्ला उर्फ करन (28) ने फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


एसओ हुसैनगंज शिवमंगल सिंह के अनुसार, आदित्य मां सुनीता के साथ रहते थे। नाका के आर्य नगर में उनकी चाय की दुकान है। सुनीता के अनुसार, आदित्य मंगलवार रात दुकान बंद करने के बाद घर आया और कमरे में चला गया। रात लगभग 11:30 बजे जब वह बेटे के कमरे में गईं तो उसे फंदे से लटका देखा। उनके शोर मचाने पर मकान मालिक व अन्य लोग मदद के लिए एकत्र हो गए। लोगों ने आदित्य को फंदे से नीचे उतारा और सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। आदित्य की मौत के बाद सुनीता बेसहारा हो गई। उनके दूसरे बेटे शुभम की कुछ वक्त पहले मौत हो चुकी है। पति राजेश शुक्ला काफी समय से अलग आलमबाग इलाके में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें