फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीसीएस कर्मचारियों के पैदल मार्च में शामिल हुए छात्र और अभिभावक

Sun, 23 Jul 2017 10:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
टीसीएस लखनऊ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टीसीएस लखनऊ को बचाने के लिए टीसीएस कर्मचारियों के साथ लखनऊ वासियों ने भी लोहिया पार्क से रिवर फ्रंट तक मार्च किया। कर्मचारियों ने टीसीएस लखनऊ को बचाने के लिए शहर वासियों और छात्रों से अपील की थी। आज सुबह छह बजे बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक लोहिया पार्क में एकत्रित हुए।
विज्ञापन


टीसीएस कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि यदि टीसीएस की लखनऊ ब्रांच यहां से चली गई तो प्रदेश कभी आईटी हब के रूप में खुद को स्थापित नही कर पाएगा।

यह प्रदेश के छात्रों के लिए बहुत जरूरी है कि वह इसे बचाने के लिए हमारे साथ आएं। प्रदेश में आईटी कंपनी न होने के कारण यहां के आईटी प्रोफेशनल्स को अपने घर से दूर दिल्ली, मुंबई, बैंग्लोर, पुणे जैसे शहरों की ओर जाना पड़ता है।

कर्मचारियों ने एक बार फिर योगी सरकार से अपील की है कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से लें और उनकी मदद करें। आपको बता दें कि टीसीएस ने अपनी लखनऊ ब्रांच को बंद करने का फैसला किया है। सभी कर्मचारियों को दिसंबर तक नोएडा, दिल्ली या पुणे के ऑफिस में शिफ्ट होने का मौखिक फरमान जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें