लखनऊ के आईटी हब बनने का सपना साकार हो, इसके लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) लखनऊ के क्षेत्रीय कार्यालय को यहां रोका जाना जरूरी माना जा रहा है।
कंपनी यहां से निकलने की फिराक में है, जबकि यहां काम कर रहे कर्मचारी और लखनऊ के युवा नहीं चाहते कि टीसीएस यहां से जाए।
इस पूरे मामले पर बातचीत के लिए टीसीएस के सीओओ एनजी सुब्रमण्यम और वाइस प्रेसीडेंट (ग्लोबल हैड व इंटर्नल आईटी) शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।
उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री इस वार्ता में प्रदेश और लखनऊ के हित को प्राथमिकता देंगे। इस बैठक का परिणाम टीसीएस लखनऊ का भविष्य तय कर सकता है। यहां के आईटी प्रोफेशनल्स सहित सभी कर्मचारियों, उनके परिवारों और प्रदेश के इंजीनियरिंग छात्रों की भी नजर इस पर है।