सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फाॅर ड्रग रेजिस्टेंस टीबी के संस्थापक प्रभारी प्राे. सूर्यकांत के अनुसार राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की वजह से टीबी पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा रहा है। महिलाओं में दवा प्रतिरोधक और सामान्य, दोनों टीबी होने के लिए कई कारण जिम्मेदार हैं। इनमें कुपोषण, एनीमिया, कम उम्र में गर्भधारण, दो बच्चों के बीच कम अंतर, धूम्रपान, लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना, धूप में बिलकुल न रहना और तनाव प्रमुख कारण हैं।