फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में नए रंग में नजर आएंगी टैक्सी बाइक, लाल, काले व मैरून रंग को मंजूरी

Tue, 30 Oct 2018 11:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बाइक टैक्सी
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अब टैक्सी के रूप में चलने वाली मोटरसाइकिलों के रंग में बदलाव करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही अब लाल, काला व मैरून रंग के टैक्सी बाइक चलाने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए मौजूदा ‘उप्र मोटरयान नियमावली’ की धारा-162 के उपनियम (3) में संशोधन प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मौजूदा नियमावली में ये तीनों कलर वाले ठेका वाहनों को टैक्सी में चलाने को प्रतिबंधित किया गया था। इस वजह से इस रंग के वाहनों को टैक्सी में चलाने में दिक्कत आ रही थी। जबकि प्रदेश में करीब 70 फीसदी बाइक लाल, काला व मैरून रंग के ही उपलब्ध हैं। 

इसके लिए उबर समेत अन्य ट्रेवेल्स एजेंसियों ने भी इस प्रतिबंध को हटाने का सुझाव दिया था। इसके मद्देनजर सरकार ने नियमावली के जरिए ठेका वाहनों के लिए लगाए गए रंग के प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया है। साथ ही अधिकांश महिलाओं द्वारा चलाई जाने वाली इलेक्ट्रिक बाइक के लिए रंग निर्धारित करने में आ रही व्यवहारिक दिक्कत दूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें