फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के कर अधीक्षक समेत तीन सस्पेंड, ये था पूरा मामला

Sat, 06 Oct 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के बालागंज में प्रतिबंधित पॉलिथिन के खिलाफ अभियान के दौरान हुई मारपीट व अवैध वसूली को लेकर लगाए गए आरोप में नगर निगम के कर अधीक्षक समेत तीन को निलंबित कर दिया गया है। भाजपा नेताओं की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


शासन से मिले निर्देश पर शुक्रवार को देर शाम नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने गैंग कुली अवधेश पांडेय को निलंबित कर दिया। वहीं नगर विकास सचिव मनोज सिंह ने कर अधीक्षक चंद्रशेखर यादव  व राजस्व निरीक्षक मधुरेश को निलंबित किए जाने की पुष्टि की है। हालांकि इनके निलंबन का आदेश शुक्रवार देर शाम तक नगर निगम नहीं पहुंचा था। 

 यह थी घटना : पॉलिथिन जब्त करने व जुर्माना लगाने पर हुआ था बवाल
नगर निगम जोन छह की टीम 22 सितंबर को बालागंज पहुंची थी। कैम्पवेल रोड पर देल्ही जूस कॉर्नर पर बवाल हो गया। कार्यवाही के दौरान जूस कॉर्नर पर मौजूद इरफान व सरजू प्रसाद ने अपने साथियों को बुला लिया और टीम पर हमला बोल दिया। गैंग कुली अवधेश पांडेय को जमकर पीटा, कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन


पिटाई से उसे कई जगह चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट करने वालों ने जुर्माना के 1800 रुपये के अवाला अवधेश पांडेये की जेब में रखे 5000 रुपये, गले से सोने की चेन छील ली। सरकारी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा। गैंग कुली की ओर से ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने के बाद दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। 
विज्ञापन

कार्रवाई पर कर्मचारी नाराज, आज जुटेंगे

आरोप : वीडियो वायरल कर दिया गया मामले को मोड़
नगर निगम कर्मचारियों का आरोप है कि मामले को अपने पक्ष में करने के लिए दुकानदारों की ओर से सोशल मीडिया पर कर्मचारी का पीटते हुए वीडियो वायरल कर दिया था। इसके बारे में प्रचारित किया गया कि अवैध वसूली पर पिटाई की गई। इसकी शिकायत भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर विकास मंत्री से इसकी शिकायत की। कर्मचारियों का कहना है कि वीडियो में बताई गई वसूली की बात झूठ है, जुर्माना लेकर उसकी रसीद दी गई थी। 

निलंबन की कार्रवाई से नगर निगम कर्मचारी नाराज हैं। उनका कहना है कि ऐसे कैसे काम होगा। नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि मिश्रा के मुताबिक, तीनों कर्मचारियों के निलंबन का हम विरोध करते हैं। कल सारे जोन का काम बंद कर मुख्यालय पहुंचना होगा। सभी कर्मचारी जुटेंगे, उसके बाद ही आगे का फैसला किया जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें