फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चौकी इंचार्ज तकरोही संदिग्ध हालात में लापता

Mon, 17 Aug 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। इंदिरा नगर थाने में आने वाली तकराेही पुलिस चौकी के प्रभारी सरोजनीनगर के विष्णु लोक कॉलोनी निवासी आनंद कुमार मिश्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनकी पत्नी अंजलि तिवारी ने सरोजनीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दरोगा अंजलि ने बताया कि वह इस समय डीसीपी सेंट्रल के कार्यालय में तैनात हैं जबकि पति तकरोही चौकी इंचार्ज हैं। अंजलि ने बताया कि पति आनंद 11 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे घर से इंदिरा नगर थाने जाने की बात कह कर सिविल कपड़ों में निकले थे मगर देर रात तक घर नहीं लौटे। उन्होंने आनंद की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि सर्विलांस के जरिये उनकी लोकेशन वाराणसी में मिली है। उन्हें वहां से लाने के लिए पुलिस की दो टीमें भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें