फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मैसूर से कोयंबटूर की करें हवाई सैर

Thu, 22 May 2025 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए ''मैजेस्टिक साउदर्न - मैसूर से कोयंबटूर'' का हवाई टूर पैकेज लाॅन्च किया है। यह सात रात व आठ दिन का है। इसमें मैसूर, कूर्ग, ऊटी और कोयंबटूर की यात्रा कराई जाएगी। पैकेज 21 जून से 28 जून तक का है।
विज्ञापन


इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से बंगलुरू जाने एवं कोयंबटूर से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। खाने - पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गई है। यात्रा के दौरान बंगलुरू से मैसूर जाते समय श्रीरंगापटना मंदिर, मैसूर में मैसूर महल, वृंदावन गार्डन, चामुंडी मंदिर, कुर्ग में स्वर्ण मंदिर, दुबारे हाथी शिविर का भ्रमण, बहगमंडला मंदिर, अब्बे फॉल्स, ओंकारेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।

कुर्ग से ऊटी जाते समय देवदार के पेड़ के जंगल का, ऊटी में बोटैनिकल गार्डन, ऊटी झील, गुलाब उद्यान, चाय संग्रहालय, डोड्डाबेट्टा चोटी, कोयंबटूर में आदियोगी शिव प्रतिमा आदि का भ्रमण कराया जाएगा। एक व्यक्ति का पैकेज किराया 67,500 रुपये और दो व्यक्तियों का 53,500 रुपये और तीन का 51,600 रुपये है।
विज्ञापन


इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन भी कराई जा सकती है। जानकारी एवं बुकिंग के लिए 8287930912 व 8287930911 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें