फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तैलिक साहू महासभा लड़ेगी पंचायत चुनाव

विज्ञापन
तैलिक साहू राठौर महासभा की महासभा।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा ने पंचायत चुनाव लड़ने का एलान किया है। गांधी भवन परिसर में रविवार को हुई महासभा की बैठक में पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

महिला प्रदेश अध्यक्ष अर्चना साहू ने बताया कि प्रदेश में साहू समाज की आबादी सात फीसदी है, लेकिन संख्या के आधार भागीदारी नहीं मिल रही है। प्रदेश के 403 में से 47 विधानसभा क्षेत्र तेली बाहुल्य हैं, जहां यदि भागीदारी न मिली तो अपने बैनर पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तैयारी की जाएगी।
युवा प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर साहू ने बताया कि समाज अपनी भागीदारी के लिए सजगता से काम करे, राजनीतिक क्षेत्र में बहुत उज्ज्वल भविष्य है। इसलिए दल बल से सहयोग कर 2027 के लिए कदम बढ़ाएं।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी मंगल सिंह राठौर ने कहा कि समाज के सभी संगठन एकजुट होकर संघर्ष करें। पूर्व सांसद राम नरायन साहू ने समाज के युवाओं से शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण करने की अपील की जिससे समाज के बच्चे उच्च सरकारी सेवाओं में जा सकें।

तैलिक साहू राठौर महासभा की महासभा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें