फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर आठ लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाज ने फर्जी इंस्पेक्टर बनकर सआदतगंज के नेवाती टोला निवासी महमूद आलम अंसारी को दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर उनसे आठ लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित ने सआदतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

निजी कंपनी के कर्मचारी महमूद के मुताबिक 23 अप्रैल की सुबह 11:17 बजे उन्हें अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली में पुलिस इंस्पेक्टर गोपेश कुमार बताया। उसने कहा कि तुम्हारे खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस कनॉटप्लेस थाने में दर्ज हुआ है। इस मामले में कई लोग आरोपी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उसे इसकी जांच के आदेश दिए हैं। यह सुनकर महमूद घबरा गए। आरोपी ने उन्हें व्हाट्सएप पर तीन दस्तावेज भेजे, जिसमें वे आरोपी दर्शाए गए थे। पीड़ित ने बताया कि कुछ देर में आरोपी ने दस्तावेज डिलीट भी कर दिए।


गोपनीय सूचना लीक करने पर कही गिरफ्तारी की बात

जालसाज ने महमूद पर पुलिस विभाग से जुड़ी गोपनीय सूचना लीक करने का भी आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही। इसके विरोध पर धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि गिरफ्तारी से बचना चाहते हो तो पूछताछ में सहयोग देना होगा। इस बारे में किसी से बात नहीं करनी होगी। महमूद के हामी भरने पर जालसाज ने उन्हें खाली कमरे में जाकर उसे बंद करने के लिए कहा। 24 अगस्त की शाम तक महमूद डिजिटल अरेस्ट रहे। शातिर ने जांच के नाम पर आठ लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने बताए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद जालसाज ने दस लाख रुपये और मांगे तो महमूद को कुछ शक हुआ। इसके बाद उन्होंने वीडियो कॉल काट दी। पीड़ित ने बताया कि झिझक के कारण उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की। परिवारवालों के समझाने पर शनिवार को सआदतगंज थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्या के मुताबिक जिस खाते में रकम ट्रांसफर की गई है, उसका विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन






जानिए, कैसे बचें डिजिटल अरेस्ट से

आपके पास अनजान नंबर से कॉल आए तो सावधान हो जाएं। कॉल करने वाला शख्स यह कहता है कि आपके नाम से पार्सल बुक है। कस्टम विभाग ने पकड़ा है। केस दर्ज कर कर कार्रवाई की जा रही है....तो तुरंत सतर्क हो जाएं। ये कॉल साइबर ठग की होती है। तत्काल पुलिस से शिकायत करें।



यहां करें शिकायत

यदि आप ठगी का शिकार होते हैं तो साइबर क्राइम थाने, साइबर सेल, लोकल पुलिस स्टेशन, टोल फ्री नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in वेबसाइट के जरिये शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें