फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup: अयोध्या राम मंदिर गर्भगृह में फहराया जीत का तिरंगा, सड़कों पर देर रात तक हुआ जश्न

Sun, 30 Jun 2024 04:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

टी-20 विश्वकप मैच में भारत की जीत का जश्न हर जगह मना। अयोध्या के राम मंदिर गर्भगृह में भी तिरंगा फहराया गया। पुजारी संतोष दास ने वहां तिरंगा फहराया। 
विज्ञापन
राम मंदिर में फहरा जीत का तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार की आधी रात जैसे ही भारत ने खिताबी जीत हासिल की पूरे देश में खुशी छा गई। धर्म-कर्म की नगरी अयोध्या भी इससे अछूती नहीं रही। आधी रात को भारत के जीत की खुशी में शहर में पटाखे फूटने लगे, लोगों ने खुशियों की आतिशबाजी की। साधु-संत भी खुशियां मनाने में पीछे नहीं रहे। भारत के विश्व कप विजेता बनने की खुशी में राममंदिर में पुजारियों ने तिरंगा लहराया तो हनुमानगढ़ी के प्रवेश द्वार पर पटाखे छोड़े गए।

विज्ञापन


भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के जीतते ही अयोध्या में लोग सड़कों पर उतर आए। जश्न में नाचते गाते नजर आए। लोगों ने जगह-जगह आतिशबाजी की। एक दूसरों को बधाई दिया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणों और कस्बों में भी भारत की जीत पर जश्न मनाया गया। रामलला के पुजारी आचार्य संतोष तिवारी ने रविवार की सुबह रामलला की राग-सेवा, पूजा के दौरान तिरंगा झंडा गर्भगृह में लहराकर रामलला को समर्पित किया उन्होंने कहा कि राम की कृपा से ही क्रिकेट प्रेमियों को गौरवान्वित होने का अवसर मिला है।

इसी तरह हनुमानगढ़ी के प्रवेश द्वार संत पुजारी दास ने अपने समर्थकों के साथ पटाखे छोड़कर जीत का जश्न मनाया। रिकाबगंज चौराहे पर फैंस इकट्ठा हुए और जश्न मनाया। लोगों ने ढोल नगड़ों के साथ जमकर डांस किया। आतिशबाजी की। सूर्यांश चोपड़ा, सानू, रोहित अग्रहरि, मनीष, आनंद ने भारत की जीत पर जमकर जश्न मनाया। टेढ़ीबाजार से हाथ में तिरंगा लेकर मोटर साईकिल जुलूस निकालकर भारत माता के जमकर जयकारे लगाए।

विज्ञापन

सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन किया है। एक्स पर जारी अपने बधाई संदेश में योगी ने लिखा कि 'अजेय इंडिया', भारतवासियों को हार्दिक बधाई। विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन, जय हिंद।

हजरतगंज में जीत का जश्न
लखनऊ के दिल कहे जाने वाले हजरतगंज में जीत का जश्न मना। जैसे ही भारत ने सात रनों से वर्ल्डकप जीता वैसे ही लोग सड़कों पर नाचते-गाते हुए पहुंच गए। यहां पर जमकर आतिशबाजी भी देखने को मिली। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें