फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण की ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था दो दिन से बेपटरी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण की ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था दो दिन से चरमरा गई है। 18 से 44 आयु वर्ग के लोग सुबह से स्लॉट बुकिंग के लिए कोविन की वेबसाइट पर जूझते रहते हैं।
विज्ञापन

देर शाम स्लॉट खुलता भी है तो कोई मनचाहे अस्पताल में स्लॉट बुक कर पाता है और कोई नहीं। स्वास्थ्य विभाग भी कोई जानकारी नहीं दे रहा है।
बृहस्पतिवार को स्लॉट कब से बुक होगा, इसकी सूचना किसी को नहीं थी। शाम करीब सात बजे के बाद 25 जून के लिए शुरू हुई बुकिंग रात साढ़े दस बजे तक चलती रही।
प्रमुख सरकारी अस्पतालों में पहले 45 पार वालों के लिए स्लॉट बुकिंग खोली गई, जिसकी अनिवार्यता नहीं है। बाद में 18 से 44 आयु वर्ष के लिए स्लॉट खोले गए। प्रमुख अस्पतालों को छोड़ बाकी में देर रात तक स्लॉट उपलब्ध थे।
वहीं, शाम को पांच बजे जब लोग सभी अस्पतालों में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए स्लॉट खुलने का इंतजार कर रहे थे, उस समय पीजीआई, यूपीएचसी निलमथा और यूपीएचसी सआदतगंज में 45 पार वालों के लिए पहली जुलाई का विकल्प दिख रहा था।
विज्ञापन

हालांकि वैक्सीन उपलब्धता नहीं दिख रही थी। बाद में इन अस्पतालों में 25 जून का विकल्प भी खुला।
वैक्सीन का संकट बना, अफसर कर रहे गुमराह
सूत्रों के अनुसार, टीके का संकट फिर खड़ा होने लगा है। तीन केंद्रों के अलावा एक हफ्ते से किसी भी केंद्र पर कोवाक्सिन नहीं भेजी जा रही है। सिविल, लोकबंधु और रानीलक्ष्मीबाई अस्पताल में ही कोवाक्सिन लग रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अभी 20 हजार कोवाक्सिन व 40 हजार कोविशील्ड की डोज हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि वैक्सीन का संकट नहीं है। नई खेप एक दो दिन में आ जाएगी।
अस्पतालों के अलावा कैंप में भी बड़ी संख्या में टीका लग रहा है। इससे स्लॉट बुकिंग कुछ रुकी हुई है। बाकी कब पोर्टल खुलेगा और स्लॉट बुकिंग होगी? इसकी जानकारी जिले स्तर से नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन

- डॉ. एमके सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
27,395 लोगों को लगा टीका
राजधानी में गुरुवार को रिकॉर्ड 27,395 लोगों को टीका लगाया गया। वैक्सीनेशन में युवा वर्ग सबसे आगे रहा। अधिकारियों के मुताबिक कोविड टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ रहा है। यही वजह है कि गुरुवार को अब तक एक दिन में हुए टीका लगवाने वालों की संख्या सबसे ज्यादा रही। उधर, उधर माइक्रो प्लान के तहत गोसाईंगंज में चल रहे वैक्सीनेशन कैंप में भी रिकॉर्ड तोड़ 3469 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें