गंगा गोमती एक्सप्रेस, दुर्गियाना, न्यूजलपाईगुड़ी-उदयपुर सहित पांच जोड़ी ट्रेनों के नए ठहराव 22 फरवरी से शुरू किए जा रहे हैं। इनकी समय सारिणाी भी जारी कर दी गई है। फिलहाल यह प्रायोगिक तौर पर छह महीने के लिए किया जा रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि 22 फरवरी से 14215 प्रयागघाट से लखनऊ आने वाली 14215 गंगा गोमती एक्सप्रेस का एक मिनट का ठहराव लालगोपालगंज स्टेशन पर किया जा रहा है। गाड़ी स्टेशन पर सुबह 6.53 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (14216) लालगोपालगंज पर रात 9.07 बजे पहुंचेगी।
वहीं 23 फरवरी से 19602 न्यूजलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस का ठहराव बरेली स्टेशन पर दो मिनट के लिए होगी। ट्रेन सुबह सात बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (19601) शाम 7.57 बजे बरेली पहुंचेगी। इसके अलावा 24 फरवरी से 15909 डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस भोजो स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी। यह गाड़ी सुबह 11.49 बजे पहुंचेगी वापसी में ट्रेन (15910) भोजो दोपहर 1.17 बजे पहुंचेगी।