फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोर्स अधूरा, परीक्षाएं सिर पर, छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने परीक्षाएं 15 दिन आगे बढ़ाने की मांग करते हुए सोमवार को न्यू कैंपस में प्रदर्शन किया। शिक्षकों के आश्वासन के बाद विद्यार्थी शांत हुए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि सत्र 2026-27 की कक्षाएं सितंबर में शुरू हुईं, जबकि निर्धारित शैक्षणिक अवधि चार महीने की है। ऐसे में उन्हें करीब दो महीने ही पढ़ाई का मौका मिला। त्योहारों और अन्य अवकाशों के कारण वास्तविक शिक्षण कार्य इससे भी कम हुआ। इसके अलावा आंतरिक परीक्षाओं और सेमेस्टर परीक्षा के बीच महज एक सप्ताह का अंतर है। इससे पाठ्यक्रम पूरा करने और परीक्षा की तैयारी में परेशानी हो रही है।
विद्यार्थियों ने इन समस्याओं को लेकर 20 नवंबर को विधि संकाय के डीन को पत्र सौंपा था। इसकी प्रतिलिपि कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को भी भेजी गई थी। समाधान न मिलने पर उन्होंने प्रदर्शन किया। लविवि के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत है, उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगवाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें