फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः रक्षाबंधन के कारण वीकेंड लॉकडाउन से खुलेंगी मिठाई की दुकानें

Fri, 31 Jul 2020 06:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक बंदी लागू है, जिसके तहत शनिवार व रविवार को लॉकडाउन रहता है लेकिन सोमवार को पड़ने वाले रक्षाबंधन त्यौहार के कारण लखनऊ जिला प्रशासन ने राखी व मिठाई की दुकानों को रविवार को लॉकडाउन से राहत दी है।

विज्ञापन


रविवार को खरीदारी के लिए शहर में मिठाई की दुकानें खुलेंगी। इसे लेकर लखनऊ जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि रक्षाबंधन पर परिवहन निगम 3200 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। अतिरिक्त बसों का संचालन एक से छह अगस्त तक किया जाएगा। बगैर मास्क पहने किसी को बस में यात्रा की अनुमति नहीं होगी।

राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि वर्तमान में निगम की लगभग 6000 बसें संचालित की जा रही है। रक्षाबंधन को देखते हुए 3200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें