फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, केंद्रीय पर्यवेक्षक ने की घोषणा

Fri, 17 Jan 2020 03:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया है। भाजपा मुख्यालय लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव सहित वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में इसका एलान कर दिया गया। इसके साथ ही वह भाजपा 19वें अध्यक्ष घोषित हो गए।

विज्ञापन


बता दें अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ उन्होंने ही नामांकन किया था। जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय था। वह अभी तक तदर्थ अध्यक्ष के रूप में ही काम कर रहे हैं। भाजपा के संविधान के मुताबिक, तदर्थ अध्यक्ष का छह महीने के भीतर निर्वाचित अध्यक्ष बनना आवश्यक है।

16 जुलाई को बने थे तदर्थ प्रदेश अध्यक्ष

स्वतंत्र देव 16 जुलाई 2019 को तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की जगह प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। पूरी तरह संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले स्वतंत्र देव उस समय प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। डॉ. पांडेय को केंद्र में मंत्री बनाए जाने के बाद स्वतंत्र देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उनके नेतृत्व में 11 सीटों के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने गठबंधन के अपना दल सहित 8 सीटों पर विजय हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें