फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या विवाद खत्म हुआ तो मुसलमानों का भी ख्याल रखें, मस्जिद के लिए जमीन दें: इकबाल अंसारी

Fri, 17 Jan 2020 03:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इकबाल अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में मस्जिद के लिए मिली 5 एकड़ भूमि को जल्द उपलब्ध कराने की मांग केंद्र सरकार से की है। इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या में 5 एकड़ भूमि मस्जिद की चिह्नित कर दी जाए।
विज्ञापन


हिंदुस्तान से एक विवाद खत्म हुआ तो मुस्लिमों का भी ख्याल रखा जाए। तमाम लोग अब पूछ रहे कि मस्जिद की जमीन कहां है ,सरकार मंदिर और मस्जिद में सहयोग करे। कहा कि अब तक किसी सरकारी अधिकारी द्वारा जमीन को लेकर उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया है।

उन्होंने प्रस्ताव रखा कि जो भूमि मिले उसमें मस्जिद के साथ स्कूल और महिला अस्पताल भी बने। भव्य मस्जिद की जरूरत नहीं, आबादी के अनुसार मस्जिद बने। कहा कि उनके घर के पास भी एक जमीन खाली है उसे ही दे दी जाए। खाली जमीन पर स्कूल और अस्पताल बने पास में दरगाह है उसे विकसित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें