फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 'स्वच्छ शौचालय' की कीमत 12 हजार!

Sat, 22 Nov 2014 03:56 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय बनने में आने वाली मुश्किलें दूर कर दी हैं। शौचालय बनवाने में मनरेगा से फंडिंग व लाभार्थी से अंशदान लेने की बंदिश समाप्त कर दी तो लागत बढ़ा दी है।
विज्ञापन


अब शौचालय 12 हजार रुपये में बनेंगे। पूरी लागत केंद्र व राज्य सरकार मिलकर वहन करेंगे। पंचायतीराज विभाग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश में निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत 10 हजार रुपये में शौचालय बन रहे थे। इसमें केंद्र व राज्य सरकार के अंश के साथ मनरेगा का भी अंशदान होता था। लाभार्थी से 900 रुपये लिए जाते थे।

मनरेगा से समय से बजट नहीं मिलता था और गरीब परिवारों से 900 रुपये लेना मुश्किल होता था। महंगाई के साथ लागत भी बढ़ी।
Trending Videos
विज्ञापन

लागत बढ़ने से तेजी से होगा काम

पंचायतीराज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इससे शौचालय रफ्तार से नहीं बन पा रहे थे। अब केंद्र ने निर्मल भारत अभियान को स्वच्छ भारत मिशन में बदल दिया है।

हर घर में शौचालय बनाने के लक्ष्य को समय से हासिल करने के लिए अड़चनें भी दूर कर दी हैं। यूपीए सरकार में बार-बार कहने के बावजूद ये मुश्किलें दूर नहीं की जा रही थीं। अब लागत बढ़ाने से काम
तेजी से होगा।

प्रमुख सचिव पंचायतीराज चंचल कुमार तिवारी ने बताया कि अब शौचालय 12 हजार रुपये में बनेंगे। इसमें नौ हजार रुपये केंद्र व तीन हजार रुपये राज्य सरकार देगी। लाभार्थी अपने शौचालय को और बेहतर बनवाने के लिए पैसा लगाना चाहें तो लगा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें