फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूल के गेट को तोड़ते हुए सड़क पर पलटी एसयूवी, एक बराती की मौत, पांच घायल

Sat, 08 Mar 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची में हुए हादसे मे क्षतिग्रस्त कार और टूटी
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बरातियों से भरी एसयूवी एक निजी स्कूल के गेट को तोड़ते हुए सड़क पर जाकर पलट गई। इससे एसयूवी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग जख्मी हो गए। इसमें सवार दो बैंडकर्मियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के डींगुर सिंह का पुरवा मजरे उसरैना निवासी रोहित की बृहस्पतिवार को शादी थी। बरात सलोन कोतवाली क्षेत्र के सेमरी झकरासी मजरे सूची गांव गई थी। शुक्रवार को दुल्हन की विदाई के बाद बराती घर आ रहे थे। एक एसयूवी से आठ बराती घर जा रहे थे। सूची चौकी के समीप अचानक चालक को झपकी आ गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर बीएमएस पब्लिक स्कूल के गेट को तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गई।
हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। सहायता के लिए चिल्लाने लगे। हादसे में एसयूवी सवार फकीर का पुरवा मजरे उसरैना निवासी सत्यम कुमार (18) पुत्र राकेश की मौत हो गई। वहीं, गांव के रहने वाले अशोक (17), सोनू (40), अरुण (13), शिवा (14), सतीश (11) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कार सवार लोगों को बाहर निकाला और घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, यहां से चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसे में एसयूवी सवार बैंडकर्मी गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा निवासी आशू, गोकुल को मामूली चोटें आईं हैं। दोनों को ग्रामीणों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एसयूवी की रफ्तार अधिक थी। इससे चालक वाहन को संभाल नहीं पाया और हादसा हो गया। कोतवाली प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि वाहन घायल सोनू चला रहा था। आशंका जताई जा रही है कि रात में सोनू सो नहीं पाया था। वाहन चलाते समय उसे झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। वाहन को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

दोस्त के कहने पर बरात में गया था सत्यम

ऊंचाहार (रायबरेली)। मृतक सत्यम एसयूवी चालक सोनू का दोस्त था। सोनू के कहने पर ही वह बरात में गया था। उसे क्या पता था कि बरात जाना उसे इतना महंगा पड़ जाएगा। सत्यम की मौत से परिजनों के आंसू थम नहीं रहे हैं। मां रचना और बहन खुशी रोते-रोते बेहोश हो जा रहीं थीं। सत्यम का बड़ा भाई शिवम दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पिता राकेश खेती करते हैं। सत्यम भी घर पर रहकर खेती-किसानी में पिता का सहयोग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें