फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक तिवारी हत्याकांड: माफी मांगने पर अनुशासनहीनता में निलंबित चारों सिपाही बहाल

Sat, 13 Oct 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक हत्याकांड में आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी व संदीप कुमार की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी का काली पट्टी बांधकर विरोध जताने में निलंबित चारों सिपाहियों को बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि अनुशासनहीनता और लापरवाही में 5 अक्तूबर को निलंबित किए गए नाका थाने पर तैनात जितेंद्र वर्मा, अलीगंज के सुमित कुमार, गुडंबा में तैनात गौरव चौधरी व गंज कोतवाली में तैनात आरक्षी बृजेश तोमर के माफी मांगने के  बाद उनके भविष्य को देखते हुए बहाल किया है।

चारों सिपाहियों को अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी के निर्वहन की हिदायत दी गई है। तीन थानों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें