फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर शव बोरे में भरकर फेंका

विज्ञापन
यासमीन और अल्ताफ।
विज्ञापन
लखनऊ। रिश्तेदार से अवैध संबंध के शक में चिनहट रामलीला मैदान के पास रहने वाले सब्जी विक्रेता अल्ताफ ने पत्नी यासमीन (25) की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव बोरे में भरकर इंदिरा नहर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी थाने में यासमीन की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंच गया। यासमीन के परिजनों ने अल्ताफ पर शक जताया तो पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल ली। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर यासमीन का शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सीतापुर निवासी सब्जी दुकानदार सईद परिवार के साथ चिनहट के पुराने डाकखाने के पास रहते हैं। उन्होंने छह साल पहले अयोध्या के रुदौली सफीनगर निवासी अल्ताफ से बेटी यासमीन की शादी की थी। दोनों के दो बच्चे रूहान (2) और अतीफा (3) हैं। कुछ वक्त पहले अल्ताफ पत्नी व बच्चों को लेकर लखनऊ आया और चिनहट के रामलीला मैदान के पास किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। बेटी अतीफा ननिहाल में रह रही है। अल्ताफ भी सब्जी बेचता है। बृहस्पतिवार सुबह वह ससुराल पहुंचा और यासमीन के भाग जाने की बात परिजनों को बताई। उसने पत्नी के चरित्र पर भी सवाल उठाया।





दिनभर टहलता रहा, शाम को गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा

इंस्पेक्टर ने बताया कि यासमीन के मायके वालों को खबर देने के बाद अल्ताफ दिन भर इधर-उधर टहलता रहा। शाम को चिनहट थाने पहुंचा और पत्नी के गुम होने की शिकायत की। पुलिस ने उसकी तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली। इसके बाद वह थाने के आसपास ही चक्कर लगाता रहा।
विज्ञापन




सख्ती से पूछताछ पर कबूली वारदात

मायके वाले भी यासमीन को तलाश रहे थे। बृहस्पतिवार शाम चार बजे अल्ताफ की बहन सना ने यासमीन के पिता को बताया कि यासमीन की मौत हो गई है। यह सुनकर पिता व अन्य परिजन चिनहट थाने पहुंचे और अल्ताफ व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। यासमीन की मां का आरोप है कि दामाद ने पहले पैर से बेटी का गला दबाया और फिर दुपट्टे से कस दिया। शक होने पर पुलिस ने अल्ताफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पहले उसने बताया कि पत्नी के एक रिश्तेदार से अवैध संबंध हैं और वह उसके साथ चली गई है। कुछ देर के बाद उसने बयान बदल दिए। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ पर उसने 13 मई की देर रात पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें