बाल फिल्म महोत्सव में दिखाई गई टैलेंट नाइट
लखनऊ। कानपुर रोड स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल के ऑडिटोरियम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आईसीएफएफ-2026) के चौथे दिन बृहस्पतिवार को अभिनेत्री सिमरन आहूजा और अभिनेता संजय स्वराज की मौजूदगी ने माहौल को जीवंत बना दिया। सीएमएस प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी मंच बताया। ब्राजील की फिल्म ''टैलेंट नाइट'' समेत कई शिक्षाप्रद फिल्मों का प्रदर्शन हुआ, जिनसे बच्चों को नई प्रेरणा मिली। फेस्टिवल डायरेक्टर अहमद हमीद शेख ने बताया कि 10 अप्रैल को भी फिल्में जारी रहेंगी, जिसमें महक ढींगरा व मणिका विश्वकर्मा शामिल होंगी।