फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। युवती की हत्या कर शव के टुकड़े कर उसे छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में रखने के मामले में जीआरपी को अहम जानकारी मिली है। जीआरपी को एक फुटेज हाथ लगी है, जिसमें संदिग्ध ट्रेन में शव के टुकड़ों से भरा बक्सा रखते दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, गोरखपुर से मनकापुर तक के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर संदिग्ध के बारे में यह जानकारी मिली। जीआरपी की टीम संदिग्ध की तलाश में दबिश दे रही है। युवती के लखनऊ कनेक्शन की सूचना पर जीआरपी पूरे दिन छानबीन करती रही। हालांकि, उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

बक्से में शव के टुकड़ों के बीच कुछ कपड़े भी रखे गए थे। शव की शिनाख्त कराने के लिए कपड़ों के बारे में पता लगाया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस शव की शिनाख्त पर विशेष जोर दे रही है। छपरा से लखनऊ तक के सभी जिलों में गुमशुदा युवतियों के बारे में संबंधित अफसरों को सूचना भेजी गई है। कुछ लापता युवतियों के बारे में पता चला है, जिनकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


जीआरपी और आरपीएफ के जवानों से पूछताछ

जांच में जुटी टीम ने मंगलवार को ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात जीआरपी व आरपीएफ के जवानों से पूछताछ की। सभी के बयान दर्ज किए गए। एस-1 बोगी के अटेंडेंट और टीटीई से भी पूछताछ की गई। जीआरपी ने सोमवार को बिहार के कई रेलवे स्टेशनों के फुटेज खंगाले थे। मंगलवार को टीम ने कुशीनगर के तमकुही सड़क से लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन तक के फुटेज खंगाले। 17 मई को ट्रेन 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के गोमतीनगर स्टेशन पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ था। बोगी में बक्से में युवती के शव के पांच टुकड़े मिले थे। हत्यारे ने सिर को कहीं और ठिकाने लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें