फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत गोल्फ सिटी, ओमेक्स मेट्रो सिटी को विकास पूरा करने को मौका, 30 हजार परिवारों को भूखंड, फ्लैट मिल सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की दो हाईटेक टाउनशिप सुशांत गोल्फ सिटी और ओमेक्स मेट्रो सिटी के अधूरे कामों को पूरा करने के लिए पांच साल का समय और मिल गया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इन हाईटेक टाउनशिप में भूखंड, फ्लैट का इंतजार कर रहे खरीदारों को भी उम्मीद बंधी है। करीब 30 हजार खरीदार इन दोनों टाउनशिप में आशियाना पाने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

अंसल एपीआई को सुल्तानपुर रोड पर 2005 में हाईटेक टाउनशिप विकसित करने का लाइसेंस मिला। कंपनी को 6465 एकड़ में टाउनशिप का विकास करना है। वहीं गर्व बिल्डटेक को 2700 एकड़ में हाईटेक टाउनशिप का विकास करने का लाइसेंस मिला हुआ है। इस टाउनशिप पर अब ओमेक्स समूह ने मेट्रो सिटी के नाम से विकास कार्य शुरू कराया है। गर्व बिल्डटेक को 2009 में लाइसेंस दिया गया है। वहीं 2019 में 2153 एकड़ की संशोधित डीपीआर को अनुमोदन दिया गया है। लंबे समय से दोनों ही टाउनशिप में खरीदार विकास कार्य शीघ्रता से पूरा कराने की मांग कर रहे हैं। अब बिल्डरों ने शासन को विकास कार्य शीघ्रता से पूरा कराने का आश्वासन दिया है। अगले तीन महीने में संशोधित डीपीआर शासन की उच्चस्तरीय समिति के अनुमोदन के लिए भी बिल्डर कंपनी जमा करेंगी।
खरीदारों के लिए प्रतिबद्ध
अंसल एपीआई के प्रेसीडेंट अरुण मिश्रा का कहना है कि सुशांत गोल्फ सिटी हाईटेक टाउनशिप के लिए समय सीमा विस्तार की मंजूरी से लंबित मुद्दों का हल निकालने में मदद मिलेगी। सरकार के आदेश के बाद अब हमारा मनोबल बढ़ा है। इससे हम अपने खरीदारों से किए गए वादों को पूरा कर पाएंगे। हमारी प्रतिबद्धता उनको पूरा करने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें