फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुजुर्ग दंपती को आत्मदाह के लिए उकसाने वालों की सर्विलांस से तलाश

विज्ञापन
बुजुर्ग दंपती को आत्मदाह के लिए उकसाने वालों की सर्विलांस से तलाश
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज पुलिस कानपुर के दंपती को विधानभवन के सामने आत्मदाह के लिए उकसाने वालों की तलाश कर रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक दंपती को कुछ लोगों ने कहा था कि अगर वे विधानभवन के सामने आत्मदाह करते हैं तो पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि दंपती की कॉल डिटेल के आधार पर संदिग्धों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उकसाने वालों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान गेट नंबर पांच के बाहर कानपुर के बुजुर्ग दंपती ने आत्मदाह का प्रयास किया था। दोनों पेट्रोल लेकर पहुंचे थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को बचा लिया था।
पूछताछ में पता चला कि दंपती कानपुर के बिल्हौर स्थित मान निवादा के रहने वाले हैं। दंपती का कहना था कि सितंबर 2024 में उनकी बेटी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। बिल्हौर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे दंपती नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें