फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीक्रेट नहीं होगी CM की 'सरप्राइज' विजिट!

Fri, 30 May 2014 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद सीएम अखिलेश यादव गुड गवर्नेंस के लिए हर वो जुगत कर रहे हैं, जिससे उन्हें फायदा हो सकता है।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में उन्होंने प्रदेश के किसी न किसी जिले में सरप्राइज विजिट का प्लान बनाया है।

असल में अखिलेश यादव चार जून को प्रदेश के किसी एक जिले में औचक निरीक्षण करने जाएंगे लेकिन उनकी विजिट से एक दिन पहले ही जिले का नाम घोषित कर दिया जाएगा।

ऐसे में अखिलेश का यह सरप्राइज विजिट सिर्फ नाम भर का ही माना जा रहा है।

2017 का विधानसभा चुनाव है नजर में

इस सरप्राइज विजिट के पीछे सीएम अखिलेश यादव 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए मजबूत 'जमीन' बनाने की तैयारी में हैं।

अखिलेश यादव अपने इस प्रयास से लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं क‌ि गुड गवर्नेंस ही उनकी प्राथमिकता है।

सीएम के इस दौरे से जनता दरबार भी प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि पिछले छह महीने से ही जनता दरबार में अनियमितता देखी जा रही है।
विज्ञापन

अफसरों पर‌ गिरेगी गाज

सीएम अ‌खिलेश का मानना है कि ‌लोकसभा चुनाव में जनकल्याण की योजनाओं का धरातल पर समय से न आना है हार की सबसे बड़ी वजह है, जिसके लिए अफसर जिम्मेदार हैं। अतः वह अब अफसरों के खिलाफ कड़ा रूख अपनाएंगे।

आम चुनाव के बाद हार की समीक्षा करते हुए पहले ही अखिलेश और मुलायम ने कई मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है ऐसे में कहा जा रहा है कि अब अ‌धिकारियों पर गाज गिर सकती है।

सपा नेतृत्व 10 जून को अफसरों के साथ बैठक कर हार के कारणों की समीक्षा करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें