फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीआरडी महानगर अस्पताल में दूसरे दिन भी सर्जरी पर संकट

विज्ञापन
महानगर स्थित भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर स्थित भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय में एनेस्थीसिया (बेहोशी) के डॉक्टर के छुट्टी पर जाने से ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का संचालन ठप हो गया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था न किए जाने से मेजर सर्जरी पूरी तरह बंद हैं और डॉक्टर केवल इक्का-दुक्का माइनर सर्जरी तक सीमित हैं।
विज्ञापन

100 बेड वाले इस अस्पताल की ओपीडी में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज आते हैं और औसतन 8-10 ऑपरेशन होते हैं। वर्तमान में तैनात डॉक्टर का पुनर्नियुक्ति कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है। फिलहाल वह करीब 20 दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। इससे यहां मेजर ऑपरेशन बंद हो गए हैं। शनिवार को भी यहां केवल माइनर ऑपरेशन हुए, जबकि प्रसव के लिए ऑन कॉल विशेषज्ञ बुलाने पड़े। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजीत के अनुसार, महानिदेशालय से नए डॉक्टर की मांग की गई है।
रानी लक्ष्मीबाई में नहीं शुरू हो पा रही आईसीयू
रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भी बेहोशी का स्थायी डॉक्टर नहीं है। इससे यहां आईसीयू शुरू नहीं हो पा रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलिमा ने बताया कि फिलहाल एक डॉक्टर को अस्पताल से अटैच किया गया है। इसके अलावा सप्ताह में दो दिन आने वाले विशेषज्ञ के भरोसे ओटी का काम चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने स्थायी तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें