फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LDA ने सूरजकुंड पार्क की जिम्मेदारी रिलायंस को दी

Tue, 06 May 2014 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संसदीय काल में विकसित किए गए राजधानी के मशहूर सूरजकुंड पार्क को रख रखाव के लिए रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड को दिया जाएगा।
विज्ञापन


एलडीए में सोमवार देर शाम वीसी एमपी अग्रवाल ने बैठक की। इसमें तय हुआ कि सूरजकुंड समेत कुछ दूसरे पार्कों का सुंदरीकरण निजी कंपनी के जरिये करवाया जाए। वहीं इसे लेकर कर्मचारी यूनियन ने विरोध जताया है।

रिलायंस जियो इंफोकॉम का प्रदेश सरकार के साथ फोर जी नेटवर्क संचालन को लेकर एक एमओयू हुआ है।

इसमें लखनऊ के चार पार्क कंपनी को दिए जाने की तैयारी है। एलडीए के एक अधिकारी ने बताया कि इससे एलडीए को हर महीने करीब डेढ़ लाख रुपये की बचत होगी।

अन्य पार्क जिनका सुंदरीकरण कराया जाना है, उसमें नाबार्ड के पास स्थित बुद्ध पार्क और जोनल पार्क का विकल्प रखा गया।

वहीं एलडीए कर्मचारी यूनियन का कहना है कि तय शर्तों के मुताबिक चार पार्क रिलायंस को देने हैं।

सवाल यह है कि बदहाल की जगह विकसित पार्क क्यों दिए जा रहे हैं। यूनियन का कहना है कि, भविष्य में शहीद स्मारक  के पार्क को भी निजी क्षेत्र में देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें